- भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आकाशवाणी या ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio) ने हाल ही में संस्कृत में पहले समाचार कार्यक्रम का प्रसारण किया।
- आकाशवाणी पर संस्कृत के इस पहले कार्यक्रम का नाम ‘संस्कृत साप्ताहिकी’ (Sanskrit Saptahiki) रखा गया है। तकरीबन 20 मिनट का समाचार पत्रिका कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को आकाशवाणी पर सुना जा सकता है। वहीं इस कार्यक्रम का पुन: प्रसारण रविवार को किया जाएगा। इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कार्यक्रम में सप्ताह भर की प्रमुख गतिविधियाँ, संस्कृत साहित्य, दर्शन, इतिहास, कला और संस्कृति जैसे विषय शामिल होंगे।
- वहीं इस कार्यक्रम में सूक्ति, प्रसंग, संस्कृत दर्शन, ज्ञान विज्ञान, बाल-वल्लरी और एक भारत-श्रेष्ठ भारत जैसे कई खंड भी शामिल होंगे। सूक्ति खंड के तहत संस्कृत साहित्य के एक उद्धरण की व्याख्या की जाएगी। वहीं प्रसंग खंड के तहत कला, संस्कृति, परंपरा, इतिहास और महाकाव्यों जैसे रामायण, महाभारत, उपनिषदों, वेदों, आदि से एक साप्ताहिक कहानी सुनाई जाएगी। अन्य खंडों में भी इसी प्रकार संस्कृत साहित्य और दर्शन से संबंधित सूचना प्रदान की जाएगी।
- समग्र रूप से यह कहा जा सकता है कि यह कार्यक्रम संस्कृत प्रेमियों के लिये एक विशेष कार्यक्रम होगा।
अपडेट अच्छी लगी हो तो शेयर जरुर कीजिए।